लखनऊ, दिसम्बर 23 -- गोंडा। जिले में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण मंगलवार को जन जीवन बेहाल रहा। लोग सड़कों पर ठिठुरते नजर आए। जिसको देखते हुए डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अत्यधिक ठंड के कारण जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई के आठवीं तक के विद्यालय 26 तक बंद कर दिया गया है। बीएसए अमित कुमार सिंह ने 23 दिसंबर को मध्यान्ह भोजन खिलाकर बच्चों को छोड़ दें तथा दिनांक 24 व 26 दिसंबर को पूर्व की भांति बच्चों का अवकाश रहेगा। उन्होंने बताया कि बेसिक परिषदीय स्कूलों मे अध्यापक व शिक्षणेत्तर कर्मी विद्यालय अवधि मे उपस्थित रहकर विभागीय व एसआईआर के कार्यों का निस्तारण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.