नई दिल्ली, जनवरी 12 -- उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया और दिल्ली में न्यूनतम तापमान इस साल पहली बार 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भीषण ठंड जारी रहने का अनुमान है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भी तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा में तापमान जमाव बिंदु के आसपास बना रहा। यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी; जानिए कब मिलेगी राहत स्थानीय मौसम कार्यालय ने बताया कि राजस्थान के कुछ हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.