संभल, जनवरी 8 -- जनपद संभल में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार घने कोहरे, बर्फीली हवाओं और धूप के अभाव ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को हालात और भी ज्यादा बिगड़े नजर आए। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिससे लोग ठंड में ठिठुरते रहे। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 8.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिलेभर में बुधवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। ठंड की वजह से आम जनजीवन की रफ्तार सुस्त पड़ गई। लोग देर से घरों से निकले और अधिकांश लोग अलाव तापते या गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। ठंड का सबसे अधिक असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ठंड बढ़ने से सर्दी, खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.