गंगापार, जनवरी 5 -- प्रदेश के कई जनपदों में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य से अधिक ठंड पड़ सकता है। ऐसे हालात में सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि फसलों पर भी ठंड का असर पड़ेगा। खासकर रबी सीजन में गेहूं के अलावा सरसों के साथ सब्जी वाली फसलें पाले से सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। कार्डेट के प्रधानाचार्य डॉ डीके सिंह ने बताया कि रात के समय तापमान अचानक गिरने पर फसलों में पाला जमने लगता है। पौधों की कोशिकाओं में मौजूद पानी जमकर बर्फ बन जाता है, जिससे कोशिकाएं फट जाती हैं और पौधे मुरझा जाते हैं। टमाटर, आलू, बैंगन, मिर्च, प्याज, चना, मसूर, मटर जैसी फसलें और नई बुवाई वाली नाजुक फसलें पाले से सबसे ज्यादा नुकसान झेलती हैं। कई बार सिर्फ एक रात का पाला किसानों की महीनों की मेहन...