प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 19 -- जामताली, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज तहसील क्षेत्र से जुड़े सैकड़ो गांवों में पूस माह में घने कोहरे के साथ हाड़ कपाती जानलेवा ठंड शुरू हो गई है। सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सुबह शाम कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र-छात्राओं ड्यूटी पर जा रहे नौकरी पेशा वाले कर्मचारी और राहगीरों बाजार वासियों को जानलेवा ठंड से संघर्ष करना पड़ रहा है। इतना सब कुछ होने के बाद भी तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र के जामताली बाजार, प्रेम नगर, भगवतगंज लच्छीपुर, हरिहरगंज, मधवापुर सहित क्षेत्रीय बाजरो चौराहो सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। अलाव न जलवाए जाने से खासतौर पर सुबह शाम और रात के समय सफर करने वाले राहगीरों मजदूरों रिक्शा चालकों चाय पान गुमटी दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.