अयोध्या, दिसम्बर 27 -- अयोध्या। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि कड़ाके की सर्दी में भी नगर निगम ने अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है। सहादतगंज से लेकर अयोध्या तक कहीं भी अलाव नहीं जल रहा है। ठंडी इतनी ज्यादा है कि लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। अलाव न जलने से जानवर और राहगीर दोनों हो रहे हैं परेशान। उन्होंने कहा कि लगातार ठंड के बढ़ने से रोजमर्रा की जिंदगी धीमी हो गई है। जानवर परेशान हो रहे हैं लेकिन नगर निगम को दिखाई नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.