नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सुबह उठते ही ज्यादातर लोगों के हाथ में टूथब्रश होता है। लेकिन अगर आपको कभी नीम की दातून करने का मौका मिला है, तो उसका स्वाद और मुंह में आने वाली ताजगी शायद याद होगी। दातून का चलन पुराना जरूर है, लेकिन आज भी कई लोग इसे पसंद करते हैं। खास बात यह है कि नीम की दातून को लेकर सिर्फ पुरानी बातें ही नहीं हैं। इसमें पाए जाने वाले प्राकृतिक गुणों की वजह से आज भी लोग इसे अपनी रोज की ओरल केयर में जगह देते हैं। लेकिन क्या दातून सच में दांतों और मसूड़ों के लिए फायदेमंद है? क्या इसे रोज किया जा सकता है और क्या यह टूथब्रश की जगह ले सकती है? इन सवालों को समझना जरूरी है, खासकर तब जब सोशल मीडिया पर दांतों से जुड़े कई घरेलू नुस्खे तेजी से वायरल होते रहते हैं।क्या फायदा हो सकता है?दांतों की सफाई: दातून को चबाने के बाद जब उसका सिरा नरम ह...