कन्नौज, फरवरी 1 -- कन्नौज। कड़कड़ाती सर्दी के बीच माघ पूर्णिमा पर जिले के गंगाघाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आर्शीवाद मांगा। हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए उतरे। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन कर दान-पुण्य किया। जिले के गंगा घाटों पर रविवार को धार्मिक छटा पूरे दिन बिखरी रही। माघी पूर्णिमा पर सुबह से जलेसरघाट, सिंगीरामपुर, महादेवी घाट पहुंचने लगे। दिन चढ़ने व धूप खिलने के साथ ही गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी। गंगा तटों पर स्नान के बाद भक्तों ने विधि-विधान से मां की आराधना की और दान बांटा। पूरे दिन हर-हर गंगे के उद्घोष गूंजते रहे। घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पूरे दिन एलर्ट रही। जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.