नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली, का.सं.। कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर वकील और क्लाइंट के बीच विवाद हिंसक हो गया। बहस के बाद क्लाइंट और उसके साथियों ने वकील पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शाहदरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके सिंह के अनुसार, सुनवाई के बाद कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई। घायल वकील अमन गंभीर को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर मौजूद वकीलों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.