रांची, नवम्बर 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) छोटानागपुर डायसिस के कडरू पेरिश को नया पेरिश प्रिस्ट मिल गया है। एनेम जोसेफ हेरेंज को नया पेरिश प्रिस्ट बनाया गया है। उन्होंने पूर्व पेरिश प्रिस्ट रेव्ह सिकंदर नाग की जगह पदभार ग्रहण किया है, जिनका स्थानांतरण बोकारो हो गया है। रविवार को नए पेरिश प्रिस्ट एनेम जोसेफ हेरेंज का औपचारिक स्वागत किया गया। महिला संघ और युवा संघ के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पेरिश कमेटी की एक बैठक भी हुई, इसमें सहमति बनी कि 14 दिसंबर को कटनी पर्व सह क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर पेरिश सचिव प्रवीण तिर्की, कोषाध्यक्ष अनहिरण कुजूर, डॉ. अनुज तिग्गा, रीता हेम्ब्रोम, सुवचन टोप्पो सहित अन्य पेरिश सदस्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.