कडच्छ में विवाद कर रहे दो लोगों पर कार्रवाई
देहरादून, मई 15 -- हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मोहल्ला कडच्छ में दो व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के उग्र होने पर कार्रवाई करनी पड़ी।पुलिस ने दीपक कुमार पुत्र नाथीराम और रोहित पुत्र राम कुमार निवासी डोगरिला बस्ती, मोहल्ला कडच्छ, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक समीप पांडे, कांस्टेबल महावीर और कांस्टेबल राजपाल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पुलिस पर हमला में पति-पत्नी, बाप-बेटी समेत छह गिरफ्तार यह भी पढ़ें- ज्वालापुर में हुए पथराव में तीन को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.