कठौन गांव में भोक्ता समाज ने सरहुल पूजा कार्यक्रम का किया आयोजन
चतरा, जून 17 -- चतरा, संवाददाता। सदर प्रखंड क्षेत्र के सिकिद पंचायत के कठौन गांव में बुधवार को भोक्ता समाज के द्वारा सरहुल पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने सरहुल पूजा स्थल पर पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश में सुख शांति समृद्धि की कामना की एवं एक दूसरे को सरहुल पूजा की बधाई दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पुर्व मंत्री सत्यानंद भोगता उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल पर्व प्रकृति, पर्यावरण और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आदिवासी समाज की पहचान और उनकी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमसब को मिलजुल कर अपनी परम्पराओं को सहेजने और आनेवाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाना है। उक्त कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया तारकेश्वर तुरी, पूर्व मुखिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.