आगरा, मार्च 12 -- बच्ची नैना की मौत से पिता ब्रह्मजीत यादव भी सदमे में हैं। गुरुवार को घर के बरामदे के एक किनारे अकेले में सुबक रहे ब्रह्मजीत बोले कि स्कूल प्रबंधक और लापरवाह अधिकारी उनकी मासूम बेटी के हत्यारे हैं। पुलिस-प्रशासन और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सभी के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें। उनकी लापरवाही के कारण अब किसी और बच्ची की जान न जाए। आंखों में आए आंसुओं को रोकने का प्रयास करते हुए ब्रहमजीत बोले कि उन्होंने बेटी नैना और परी के साथ घर-गांव के एक दर्जन बच्चों को रोजाना स्कूल लाने ले जाने वाली मनहूस खटारा स्कूली बस की जर्जरता के बारे में कई बार शिकायत की थी। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि बस चालक ही स्कूल प्रधानाचार्य और मालिक है।इधर चाचा योगेश ने बताया ...