कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने चार साथियों को गोली से उड़ाया
नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- जम्मू- कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने चार साथी जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वालों में एक असिस्टेंड कमांडेंट रैंक का अधिकारी भी है। सीआईएसएफ मुख्यालय ने घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे 2009 बैच के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार की कठुआ के बसोली स्थित सेवा-2 हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट यूनिट में किसी बात को लेकर साथी जवानों से बहस हो गई। इसी दौरान अवधेश ने सर्विस राइफल से साथियों पर अंधाधुंध गोली चला दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने घायल जवानों को पास के एनएचपीसी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- जम्मू के कठुआ में सीआईएसएफ जवानों के बीच गोलीबारी, 4 की मौत मारे जाने वालों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.