वाराणसी, मई 2 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर के कठिरांव बाजार में युवक पर जानलेवा हमले में पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव की आशा देवी ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र राकेश कुमार अपना पिकअप लेकर बाजार जा रहा था। इसी दौरान गांव के आनंद मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, विपिन मिश्र एवं अरविंद मिश्र ने पुरानी रंजिश में बेटे को राड, लाठी-डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशा देवी के पति का निधन हो चुका है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर युवक पर लोहे की रॉड से हमला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.