प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। होली के बाद कामकाज के लिए महानगरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रयागराज से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ के कारण कन्फर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है। हालात यह हैं कि दिल्ली रूट की तीनों स्पेशल ट्रेनें भी फुल हो चुकी हैं, जबकि प्रमुख ट्रेनों में 100 से अधिक की वेटिंग चल रही है। कइयों में नो रूम है।शनिवार और रविवार के लिए दिल्ली जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और शिवगंगा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों की सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। स्लीपर ही नहीं, एसी कोचों में भी वेटिंग का आंकड़ा तेजी से बढ़ गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस और प्रयागराज एक्सप्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.