जौनपुर, अप्रैल 23 -- बरईपार। भगवान ने पूतना सहित कई राक्षसों का वध कर उनका भी उद्धार किया। कथावाचक पं. विमलेश उपाध्याय ने कहा कि कष्ट में धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी की परख होती है। गुरुवार को शशिकांत पांडेय के आवास पर संगीतमय श्रीमदभागवत कथा में श्री कृष्ण की बाल लीला का बखान कर रहे थे। यजमान चंद्रकांत पांडेय और इंदु पांडेय रहीं। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। इस दौरान आचार्य मार्कंडेय, जय प्रकाश मिश्र, महेंद्र मिश्रा, हीरालाल यादव, राजू पांडेय, अनुराग पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...