रुडकी, अगस्त 13 -- रुड़की, संवाददाता। 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से फोनिक्स विश्वविद्यालय, इमलीखेड़ा में चल रहे शिविर के दूसरे दिन कैडे़टों ने शस्त्र संचालन, मैप रीडिंग, दूरी का अनुमान, फील्ड सिग्नल और आपदा प्रबंधन का अभ्यास किया। कैंप कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया ने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य केवल सैन्य प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार, अनुशासित और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाना है। कठिन परिस्थितियां कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाती हैं। उन्होंने कैडेट्स से प्रशिक्षण के प्रत्येक अवसर का गंभीरता से लाभ उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- फोनिक्स विश्वविद्यालय में दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...