चाईबासा, फरवरी 9 -- नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में सोमवार को वैदिक आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन शैक्षणिक सत्र- 2025-26 में कक्षा 10 एवं 12 में शामिल होने वाले 140 परीक्षार्थियों के लिए किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना (अध्यक्ष, प्रेरणा महिला समिति) प्रियंका रंजन, अभिश्वेता त्रिपाठी, श्रावणी विश्वास, पम्मी सिंह, मधुमिता मिश्रा (सदस्य गण प्रेरणा महिला समिति,नोवामुंडी)उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शॉल, मेमेंटो एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस दौरान शुरुआत में वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया गया जिसमें संस्कृत शिक्षक सुरेश पंडा के साथ डीएवी गुवा से आये धर्म शिक्षक आशुतोष शास्त्री ने सहयोग किया। विद्यालय के संगीत शिक्षक अरविंद ठाकुर ने अपनी संगीत मंडली के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.