वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। बीएचयू में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) पुणे की तरफ से शुक्रवार को शोधार्थियों के लिए आई-राइज कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। सीडीसी भवन में कार्यशाला को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने शोधार्थियों को सफलता का मंत्र दिया। कहा कि शोध में कठिनाइयों के बीच धैर्य बनाकर अच्छे परिणाम पाए जा सकते हैं। आईआईएसईआर पुणे की इंस्पायरिंग इंडिया इन रिसर्च इनोवेशन ऐंड स्टेम एजुकेशन (आई-राइज) पहल के अंतर्गत बीएचयू के विज्ञान संस्थान के सहयोग से प्रारंभिक कैरियर शोधार्थियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू की गई है। इस दौरान कुलपति ने प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे शोध की सफलता को केवल प्रकाशनों या उद्धरणों की संख्या से न आंकें, बल्कि सार्थक ज्ञान के अनुसंधान के प्रति प्रत...