मिर्जापुर, मई 2 -- मिर्जापुर। पहाड़ी ब्लाक के कठिनई पम्प कैनाल को कटान से बचाव के लिए सिंचाई एवं जल शक्ति विभाग ने दो करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। सिंचाई खण्ड चुनार पम्प कैनाल के दोनों तरफ करीब दो-दो सौ मीटर घाट की पीचिंग कराएगा। इससे पम्प कैनाल के साथ ही गंगा घाट पर स्थित कठिनई गांव के सीवान में कटान से हो रही क्षति को भी बचाया जा सकेगा। गंगा में प्रति वर्ष बाढ़ से पहाड़ी ब्लाक के कठिनई गांव के गंगा घाट पर लगाए गए पम्प कैनाल को काफी क्षति हो रही थी। पम्प कैनाल के आसपास घाट की मिट्टी कट कर प्रतिवर्ष गंगा में समाहित हो जाने से पम्प कैनाल की सुरक्षा को क्षति पहुंच रही थी। इसके अलावा घाट के आसपास स्थित गांव के किसानों की भूमि भी गंगा में समाहित हो जा रही थी। गांव के किसान काफी दिनों से कटान से बचाव के लिए गंगा घाट की पीचिंग कराए जाने की मांग...