बागेश्वर, मार्च 13 -- जिले के जंगल लगातार सुलग रहे हैं। शुक्रवार को बागेश्वर रेंज के कठायतबाड़ा के भगवती मंदिर के समीप के जंगल में आग लग गई। वहीं गरुड़ क्षेत्र में लौबांज के समीप जंगल में लगी आग आग तेज हवाओं के कारण आवासीय घरों की ओर बढ़ रही थी। अग्निशमन विभाग ने समय रहते दोनों स्थानों पर नियंत्रण पा लिया। बागेश्वर के कठायतबाड़ा के भगवती मंदिर के पास जंगल की आग तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उधर धरमघर रेंज के खोलिया गांव से लगा जंगल दो दिन से सुलग रहा है। क्षेत्र में इससे धुआं फैला हुआ है। ग्रामीणों ने रेंज कार्यालय में इसकी सूचना दे दी है। रेजर दीप जोशी ने बताया कि आग पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। वहीं गरुड़ में अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र गरुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.