कठवारा में दो बाइकों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल
गिरडीह, जून 26 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित कठवारा के पास गुरुवार सुबह दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक चालक पालगंज निवासी सुजीत गुप्ता की मौत हो गई और उसका 10 वर्षीय पुत्र भी मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पालगंज मोड़ पर गिरिडीह डुमरी मुख्य मार्ग को लगभग डेढ़ घंटे जाम रखा। मुआवजे की मांग को लेकर शव को लेकर ग्रामीण सड़क पर डटे रहे। हालांकि शासन प्रशासन की पहल की बाद जाम को हटा लिया गया। जानकारी मिली है कि सुजीत अपने पुत्र के साथ गिरिडीह मिठाई खरीदने के लिए बाइक से जा रहे थे। पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर कठवारा के पास उसकी बाइक की टक्कर सामने से आ रही दूसरी बाइक से हो गई। घटना में बाइक चालक पालगंज निवासी 45 वर्षीय सुजीत गुप्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.