कठरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से एक महीने से बिजली समस्या
कानपुर, जून 12 -- मंगलपुर/रूरा, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के कठरा गांव में पिछले एक महीने से दो ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रूरा क्षेत्र के बनीपारा विद्युत उपकेंद्र से आंधी के बाद हुए फाल्ट से आपूर्ति बाधित रही। पांच घंटे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। संदलपुर क्षेत्र के कठरा गांव में बिजली आपूर्ति के लिए चार छोटे ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें दो ट्रांसफार्मर से 90 फीसदी घरों में कनेक्शन है। शेष दो ट्रांसफार्मर में दस फीसदी घरों में कनेक्शन हैं, लेकिन नब्बे फीसदी कनेक्शन वाले दोनों ट्रांसफार्मर एक महीने से फुंके हुए है, जिससे लगभग पूरे गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। यह भी पढ़ें- रायकेरा ओहदार टोली में छह माह से ट्रांसफार्मर खराब ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.