अलीगढ़, मार्च 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कठपुला पर बने ब्रेकर के पास फैलाव हो गया है। जिसको लेकर सोमवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर एई ने सर्वे कर रिपोर्ट दी। नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि कठपुला पर ब्रेकर के पास आए फैलाव को सही कराएं। इसको लेकर मंडलायुक्त संगीता सिंह ने भी दिशा निर्देश जारी किए थे। एई ने बताया कि कठपुला पर कोई दरार नहीं आई है। अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया एक्सपेंशन ज्वाइंट गर्म होने पर गर्म होने पर फैल जात है और ठंडी होने पर सिकुड़ती है। अगर यह जगह न दी जाए तो दीवार, सड़क, पुल या पाइप फट सकते हैं। नगर आयुक्त ने बताया नगर निगम स्तर से तत्काल पैचवर्क करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.