उन्नाव, दिसम्बर 15 -- सुमेरपुर। तकिया मेले में सोमवार को परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कठपुतली नृत्य और जादू का रंगारंग आयोजन हुआ। दोनों कार्यक्रम समाज में फैली कुरीतियों पर आधारित थे, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा और कार्यक्रम ने मनोरंजन के साथ-साथ संदेश का काम भी किया। सोमवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम व मेलाधिकारी रनवीर सिंह और तहसीलदार गणेश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कठपुतली नृत्य और जादू के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और नकारात्मक सोच के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया। दर्शकों ने इन कार्यक्रमों को न केवल मनोरंजक बल्कि प्रेरक भी पाया। इस अवसर पर मेला प्रभारी सुनील दीक्षित, विजय, राजस्व निरीक्षक अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.