आदित्यपुर, मार्च 29 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल हाटटोला में शनिवार को श्री श्री बजरंग अखाड़ा के द्वारा पुतुल नाच (कठपुतली नाच) का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के नादिया के कलाकारों ने पुतुल नाच की प्रस्तुति की। कई वर्षों बाद आयोजित हो रहे पुतुल नाच (कठपुतली) को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इनमें महिलाओं एवं बच्चों की तादाद ज्यादा थी। पुतुल नाच में भक्त प्रहलाद के प्रकरण का मंचन किया गया। भीड़ को नियंत्रण करने की लेकर पुलिस बल की मौजूदगी रही। अखाड़ा के अध्यक्ष सुनील गोप ने बताया कि अखाड़ा के द्वारा रविवार को रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...