कठपुतली और लघु फिल्म से जागरुक किया
चम्पावत, मई 25 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में कठपुतली और लघु फिल्म से नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि संस्था ने माउंट आबू से आए प्रचार वाहन के जरिए जागरुकता अभियान चलाया। संस्था की संचालिका ज्योति ने बच्चों व युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। नशा हटाओ-जीवन बचाओ संयोजक सामश्रवा आर्य व व ढकना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच समिति अध्यक्ष प्रकाश भंडारी ने बताया कि वीडियो एवं कठपुतली नृत्य से लोगों को जागरुक किया। यहां सभासद मणिप्रभा तिवारी, पूर्व बीडीसी पूरन बडोला, भारती, मनीषा, सक्षम व चेत गिरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.