नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में 13 से 22 फरवरी तक 22वां इशारा इंटरनेशनल पपेट थिएटर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह फेस्टिवल इंडिया हैबिटेट सेंटर में होगा। इसमें दुनिया भर की कठपुतलियों के जरिए बचपन की भावनाएं, दोस्ती, जीवन की चुनौतियां, उम्मीद और इंसानियत की कहानियां दिखाई जाएंगी। इस फेस्टिवल का आयोजन टीमवर्क आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। इस बार फेस्टिवल में इटली, कोरिया, भूटान, तुर्की, अल्बानिया और भारत सहित छह देशों की पारंपरिक और आधुनिक कठपुतली प्रस्तुतियां होंगी। ये सभी शो अलग-अलग उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इशारा पपेट थिएटर ट्रस्ट की संस्थापक और फेस्टिवल डायरेक्टर डी. पुडुमजी ने कहा कि यह फेस्टिवल पिछले 22 सालों से कला, संगीत और रचनात्मकता का उत्सव रहा है। इसमें कठपुतलियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.