पिथौरागढ़, मार्च 7 -- पिथौरागढ़ जनपद की कठपतिया-रीठाखानी सड़क गड्ढों से पट गई है। शनिवार को स्थानीय वाहन चालक शेखर जोशी, प्रकाश धामी, दिनेश बिष्ट ने बताया कि सड़क में लम्बे समय से डामरीकरण ना होने के कारण सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए है। जिस कारण आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया सड़क में बने गड्ढे दुर्घटना को न्यौता दे रहे है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.