पिथौरागढ़, सितम्बर 23 -- पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड की कठपतिया-रीठाखानी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गर्इ है। मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता होशियार सिंह धामी ने बताया कि मार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने से आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि सड़क को बने सात वर्ष से अधिक का समय हो गया है। लेकिन मार्ग में अब तक डामरीकरण का कार्य नही हुआ है। होशियार ने बताया कि सड़क में बने गड्ढे आवाजाही करने वाले लोगों के लिए दुर्घटना का सबब बन सकती है। बताया कि उन्होंने कई बार इस संबंध में संबंधित विभाग को पत्र दिया। लेकिन उन्हें कोई राहत नही मिली। होशियार सहित अन्य लोगों ने इस मार्ग में जल्द से जल्द डामरीकरण की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.