सहरसा, मार्च 29 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। प्रखंड अंतर्गत कोसी दियारा क्षेत्र के कनरिया थाना में शुक्रवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर कमी को लेकर अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक हिमांशु के समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ और बरसात के दौरान जहरीले सांप के काटने से पिछले एक वर्ष में कई लोगों की मौत हो चुकी है। यदि कठडूमर स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और उचित इलाज की सुविधा होती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि कुत्ते के काटने पर भी इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इन गंभीर समस्याओं को सुनते ही एसपी ने तत्काल सहरसा के डीपीएम को निर्देशित किया कि इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की जाए और मेडिकल कैंप लगाया जाए।निर्देश के बाद शनिवार को डीपीएम विनय रंजन कुमार के नेतृत्व में चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.