संतकबीरनगर, जून 10 -- संतकबीरनगर/पौली, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने नाथनगर विकासखंड के गो-आश्रय स्थल कठइचा व पौली विकासखंड के‌ गो-आश्रय स्थल मझौरा का स्थलीय निरीक्षण किया। मझौरा में मौके पर कोई भी केयर टेकर मौजूद नहीं रहा। गोशाला बंद रही और गोशाला के अंदर तीन पशु मृत पड़े थे। इस पर नाराज जिलाधिकारी बीडीओ सहित जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

गो-आश्रय स्थल की स्थिति जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल मझौरा में तीन गोवंश मृत पाए गए। बताया गया कि आज ही गो-वंशों की मृत्यु हुई है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मृत गोवंशो को दफनाए जाने, अंतिम संस्कार किए जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। गो-आश्रय स्थल मझौरा में व्यवस्थाएं, सुविधाओं में अनियमितता पाए जाने व गो-वंशों की देखरेख एवं निरीक्षण में...