कट बनवाने को नितिन गडकरी से मिला प्रतिनिधि मंडल
बागपत, जुलाई 3 -- दाहा। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर धरनारत लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल की समस्या सुनकर नितिन गडकरी ने उन्हें समाधान कराने का आश्वासन दिया। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांगनौली के पास कट की मांग को लेकर अंडरपास के नीचे क्षेत्रवासी काफी समय धरना देकर बैठे है। इस संबंध में धरनारत लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर उर्फ चीकू, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, सचिन राठी, पवन राठी, युवराज सिंह, विवेक कुमार आदि ने नितिन गडकरी से मिलकर कट संबंधी समस्या बताई। यह भी पढ़ें- राज्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को दिया गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.