कट खोलने से पहले बनेगी विशेष लेन, एनएचएआई से मंजूरी लेगा नगर निगम
गोरखपुर, जून 2 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम द्वारा बनाए गए एकला बांध रिंग रोड का गोरखपुर बाईपास एनएच-27 जंक्शन के पास बनाया गया कट फिलहाल नहीं खुलेगा। हाईस्पीड ट्रैफिक में वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यहां एनएचएआई के सुझाए डिजाइन के अनुसार नगर निगम द्वारा 300-300 मीटर लम्बा एक्सेलेरेशन और डी-एक्सेलेरेशन लेन बनाई जाएंगी। साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक्सेस प्वाइंट विकसित करने के लिए नगर निगम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की स्वीकृति हासिल करेगा। सोमवार की सुबह एकला बांध रिंग रोड के पास एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ललित प्रताप पाल, गोरखपुर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों, नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी एवं अवर अभियंता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.