रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। परशुराम चौक स्थित कट को लंबे लोहे के सरियों से पूरी तरह बंद किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस पार्षदों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रशासन ने कट खोलने के बजाय रेलिंग और सरियों को और बढ़ाकर आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उनका कहना था कि कट बंद होने के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- कट खोलने की मांग को कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन कई लोग मजबूरी में रेलिंग पार कर सड़क पार कर रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कह...