बागपत, जून 6 -- गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का धरना बुधवार को 27वें दिन भी जारी रहा। धरनारत लोगों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प भी लिया गया। धरने में पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी, आजाद राठी, रामकुमार, पप्पू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस : धरा को हरा भरा रखने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- कॉर्बेट में पौधे लगाकर पर्यावरणा संरक्षण को जागरूक किया यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...