नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- बीते बुधवार को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ हर तरफ हो रही है। कॉकपिट में को-पायलट के चाकू के हमले में खून से लथपथ होने के बाद भी स्मित मच्छार ने हार नहीं मानी और किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोला। स्मित विमान में सवार 174 लोगों के लिए किसी मसीहे से कम नहीं। लेकिन जब खुद स्मित मच्छार हमले में बुरी तरह घायल हो गए, तब उनके लिए भी एक फ़रिश्ता आया। इस फ़रिश्ते ने खून से सने स्मित मच्छार को जरूरी मदद दी। फिलहाल फ्लाइट के लैंड होते ही कैप्टन स्मित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वे ICU में भर्ती हैं। इससे पहले 35 हजार फीट की ऊंचाई पर जब कॉकपिट से चीख-पुकार सुनाई दी, तो किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अंदर मौत का तांडव चल रहा है। विमान में सवार इजराइली डेंटिस्ट डॉ शोता ...