मधुबनी, जनवरी 21 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर देसी कट्टा के साथ वीडियो और फोटो डालकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को अनुमंडल पुलिस ने तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की उम्र 23 ,24 वर्ष के लगभग है। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार युवक लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी राघवेंद्र यादव का पुत्र आशीष कुमार यादव तथा बलश यादव का पुत्र रविशंकर यादव है। 19 जनवरी की रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि गंगापुर का एक युवक अपने इंस्टाग्राम आईडी पर हथियार के साथ वीडियो पोस्ट कर उसे वायरल कर रहा है और स्टेटस भी लगाया हुआ है। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.