बस्ती, जनवरी 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया थानाक्षेत्र में मारपीट की घटना में कट्टे के बट से सिर पर वार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने उन्हें मारापीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष दुबौलिया सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के साड़पुर निवासी रणजीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके पुत्र राणा रितेश सिंह पर 31 दिसंबर को दिन में करीब दो बजे कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला कर दिया। उनका आरोप है कि एक राय होकर आए विपक्षियों ने रंजिशन लाठी-डंडे और कट्टे के बट से सिर पर मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कित तहरीर के आधार पर आरोपित अभिषेक सिंह, आदर्श सिंह, उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.