आदित्यपुर, मार्च 17 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर पुलिस ने संभावित आपराधिक घटना को टालते हुए चार लोगों को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में आदित्यपुर- 01 के मार्ग संख्या 17 निवासी धीरज कुमार उर्फ छोटू साव, शेखर कुमार उर्फ पप्पू यादव, शिवा कुमार और वी रमेश आनंद का नाम शामिल है। एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियार के साथ किसी अपराध की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जयप्रकाश उद्यान के पास छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक नीले रंग के ऑटो में बैठे चार लोगों को देखा, जो पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। सशस्त्र बल की मदद से चारों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.