दरभंगा, अप्रैल 1 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस ने मंगलवार को एसएच 56 पर थाना क्षेत्र के उसरी घाट पुल के पास वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन युवकों को संदिग्ध स्थिति में देख जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने के क्रम में एक युवक के पास से देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान गिरीश कुमार के रूप में हुई है। उसकी कमर से हथियार बरामद हुआ। वहीं, उसके साथ मौजूद संजीत कुमार मुखिया और सौरभ कुमार मुखिया को सहयोगी होने करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से बिना नंबर की बाइक और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सभी आरोपितों को पहले स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा। इसके बाद उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.