देवरिया, मई 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। सुरौली थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नकटा पुल के समीप से बाइक सवार शातिर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।थाने की पुलिस रात को गश्त पर थी, इस बीच नकटा पुल से तीनमुहानी की तरफ जाने वाली सड़क पर एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए नजर आया। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम पीछा कर उसे रोक ली। तलाशी के दौरान उसके पास से कट्टा व कारतूस बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- बाइक व तमंचे के साथ एक गिरफ्तार पूछताछ में उसने अपना नाम नीतेश यादव निवासी मिश्रौलिया थाना रुद्रपुर कोतवाली बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...