मोतिहारी, फरवरी 11 -- कल्याणपुर। वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार की रात तुलसी पटी गांव स्थित सड़क पर एक अपाचे सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव निवासी गोलू कुमार, कुंवर पुर गांव निवासी रविकिशन के रुप में हुई है। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक गोली व दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि इनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। इनसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.