कट्टा लेकर रील बनाने वाली महिला गिरफ्तार
पूर्णिया, जून 14 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के रघुवंशनगर थाना अंतर्गत नाथपुर सिरसिया नवटोलिया से एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रघुवंश नगर थाना अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने बताया कि चंद दिन पूर्व नाथपुर सिरसिया नवटोलिया से खुशबू देवी उर्फ़ मौसम कुमारी पति भिखारी मंडल द्वारा सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते हुए वीडीयो वायरल किया गया था। पुलिस द्वारा जांच के आधार पर उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कट्टा के बारे में पूछने पर उक्त महिला ने बताया कि कट्टा पड़़ोस के ही अवधेश मंडल के द्वारा दिया गया था। पुलिस द्वारा महिला की गिरफ़्तारी के बाद अवधेश मंडल की गिरफ़्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.