मोतिहारी, मार्च 6 -- आदापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक युवक का कट्टा लहराते हुए फोटो तेजी से वायरल हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने वायरल फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान और पते का सत्यापन किया।जांच के दौरान पता चला कि फोटो में दिख रहे युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के कलवारी-मझरिया गांव निवासी दुलार राय के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार (20 ) के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने उसके घर सहित उसके दोस्तों के घरों में छापेमारी की और युवक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि फिलहाल उसके पास कट्टा नहीं है। पुलिस द्वारा हथियार की बरामदगी के लिए छापेम...