आरा, मार्च 20 -- -चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोड़ के पास गुरुवार की देर रात पुलिस की कार्रवाई -घटनास्थल से देसी कट्टा, दो खोखा और पुलिस की नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के चांदी थाने की पुलिस ने तमंचे के साथ किसी वारदात को अंजाम देने निकले एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसका सहयोगी असलहा फेंक कर भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, दो खोखा और पुलिस की नंबर प्लेट लगी एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार शख्स चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी जिनेश्वर सिंह का पुत्र नागेंद्र कुमार है। वहीं, फरार उसके सहयोगी की पहचान उसी गांव के अवधेश सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। इस मामले में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नामजद प्राथमिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.