मधुबनी, दिसम्बर 18 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि।अरेर थाना के ढंगा गांव से पुलिस ने देशी कट्टा के साथ गणेश कुमार राय को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया । इससे पूर्व श्री राय शराब मामले में जेल जा चुका है। प्रभारी थाना प्रभारी बेमिसाल कुमार ने बताया कि मंगलवार की संध्या थाना को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित हथियार लेकर गांव में घूम रहा है। सूचना मिलते ही एसआई निरंजन कुमार एवं संजय कुमार सशस्त्र बल के साथ गांव में पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित अपने घर में जाकर छुप गया। घर पर पुलिस को देखते ही वह भागने लगा जिसे जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाशी के क्रम में उसके कमर से एक देशी कट्टा एवं दो मोबाइल बरामद किया गया। तत्काल देशी कट्टा एवं मोबााइल को जब्त कर उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होने बताया कि इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.