कट्टा के साथ बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा
सहरसा, जून 3 -- पतरघट। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ युवकों की वायरल तस्वीरों को गंभीरता से लेते हुए पतरघट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक विधि विरुद्ध बालक को कट्टा साथ निरुद्ध किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर वायरल तस्वीरों के सत्यापन के बाद की गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतरघट बाजार और मानिकपुर के बीच छापेमारी में पकड़ाए बालक की तलाशी में उसके पास से एक कट्टा बरामद किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वायरल फोटो में यही हथियार प्रदर्शित किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि दूसरे युवक की भी पहचान कर ली गई है, शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- वायरल तस्वीर बनी सबूत, कट्टा के साथ बालक पुलिस के हत्थे चढ़ा यह भी पढ़ें- इमामगंज में देसी कट्टा के साथ फोटो वायरल करने वाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.