भागलपुर, मार्च 6 -- गोराडीह थाना क्षेत्र के विरनौध चौक पर से कट्टा के साथ तीन लोगों गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोराडीह गांव के छोटू कुमार, करण कुमार तथा विरनौध के ज्योतिष कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन विरनौध चौक पर दो पक्षों के बीच मारपीट की गई थी। उसी विवाद को लेकर गुरुवार को तीनों युवक धर्मेंद्र तांती के घर पहुंचकर धमकी दे रहे थे। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने गोराडीह पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान एक युवक करण कुमार के पास से एक कट्टा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.